पंजाब के लोगों की भलाई के लिए भगवंत मान सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाए : Arvind Kejriwal

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र का व्यापक विकास कर ‘स्वस्थ और रंगीन पंजाब’ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आज यहां एक भव्य समारोह के दौरान लोगों को 500वां आम आदमी क्लिनिक समर्पित करने के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली.

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र का व्यापक विकास कर ‘स्वस्थ और रंगीन पंजाब’ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आज यहां एक भव्य समारोह के दौरान लोगों को 500वां आम आदमी क्लिनिक समर्पित करने के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं, जिसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लीनिक लोगों को करीब 100 क्लीनिकल जांच के साथ 41 स्वास्थ्य पैकेज मुहैया करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगस्त माह से प्रदेश में चल रहे 100 आम आदमी क्लीनिकों से अब तक 10.26 लाख लोगों का नि:शुल्क उपचार हो चुका है। इसी तरह भगवंत मान ने बताया कि इन क्लीनिकों में 1.24 लाख मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई।

 

 

- विज्ञापन -

Latest News