खालसा कॉलेज फॉर वूमेन की और से सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ 28 जनवरी को होगा आयोजित

लुधियाना: खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस, लुधियाना की और से देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 जनवरी को कॉलेज ऑडिटोरियम में सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज यहां यह जानकारी देते हुए कॉलेज के शारीरिक.

लुधियाना: खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस, लुधियाना की और से देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 जनवरी को कॉलेज ऑडिटोरियम में सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज यहां यह जानकारी देते हुए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनदीप कौर और सह-कोऑर्डिनेटर डॉ. नरिंदर कौर ने वाताया कि यह वर्कशाप फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब द्वारा प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल की अगुवाई में अजोयित की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी लदियां कलां लुधियाना के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह चहल, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, एसोसिएशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह, एसोसिएशन के प्रशिक्षण और कोचिंग निदेशालय के निदेशक सुखदीप सिंह भी शोभा बढ़ाएंगे और गतका खेल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को आत्मरक्षा में कुशल वनाना, पारंपरिक खेल के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक खेल के रूप में गतका कला को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

- विज्ञापन -

Latest News