आम आदमी पार्टी का वॉलंटियर मैपिंग कार्यक्रम शुरू, प्रदेश के हर एक गांव तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन मजबूती के लिए अभियान चलाया है। पूरे प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों के हर एक गांव तक पहुंच कर संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। उन्होंने कहा कि.

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन मजबूती के लिए अभियान चलाया है। पूरे प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों के हर एक गांव तक पहुंच कर संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। उन्होंने कहा कि इस वॉलंटियर मैपिंग अभियान की शुरुआत आज से ही रही है। इसके तहत 2 फरवरी को हिसार, सिरसा, सोनीपत, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मीटिंग हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं को वॉलंटियर मैपिंग की ट्रेनिंग दी गई।

6 फरवरी तक चलने वाली ट्रेनिंग में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सघन मैपिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ऑपरेशन झंडा भी चलाया जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जोन स्तर पर बैठक ले चुके हैं। इसमें पूरे प्रदेश में ऑपरेशन झंडा और हर एक कार्यकर्ता की सघन मैपिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे।

- विज्ञापन -

Latest News