Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों से 80 और 100 रुपए लीटर दूध खरीदेगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

February 14, 2023

किसानों से 80 और 100 रुपए लीटर दूध खरीदेगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

शिमला : हिमाचल सरकार किसानों से 80 व 100 रुपए लीटर दूध खरीदेगी। गाय का दूध 80 व भैंस का 100 रुपए लीटर खरीदा जाएगा। दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी बारे जल्द फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पशु पालन विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। दूध की खरीद मिल्क फेडरेशन के माध्यम से होगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सरकार दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य के किसानों को प्रतिमाह 24 से 30 हजार रुपए तक की आमदनी होगी। इससे न केवल किसान पशु पालन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।

पशु पालकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार दो रु पये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदने पर विचार कर रही है। इससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ होगी और लोग प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों ने यह सिद्ध किया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता के लिए नहीं , बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश के लोगों की सक्रिय भागीदारी भी अपेक्षति है। प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पुन: पटरी पर लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थ.व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों के लिए बेहतर अधोसंरचना निर्मित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ का प्रावधान करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें