Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Ricky Ponting की कमेंट्री के दौरान बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

December 2, 2022

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Ricky Ponting की कमेंट्री के दौरान बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वो कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। गौरतलब है कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। जानकारी के अनुसार, टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच टाइम के बाद रिकी पोंटिंग तीसरे सेशन में कमेंट्री के लिए नहीं आ सके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें