Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में हुई मुठभेड़ में भागे तीन गैंगस्टरों में से पुलिस ने दो को पकड़ा, अजनाला के गाव सराय में घेरा डालकर बीती रात किए काबू

December 3, 2022

अमृतसर में हुई मुठभेड़ में भागे तीन गैंगस्टरों में से पुलिस ने दो को पकड़ा, अजनाला के गाव सराय में घेरा डालकर बीती रात किए काबू

अमृतसर: शहर के छहरटा में गैंगस्टरों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में फरार तीन गैंगस्टरों में से पुलिस ने दो को काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात अजनाला के गाव सराय में घेरा डालकर दोनों को काबू किया। हालांकि एक गैंगस्टर अभी भी फरार है। आपको बता दें कि 1 दिसंबर को दिन दिहाड़े भरे बाजार में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस ने पांच गैंगस्टरों में से दो गैंगस्टर को काबू कर लिए थे हालांकि तीन मौके से फरार हो गए थे। इन्हीं फरार गैंगस्टरों में से पुलिस ने बीती रात दो को काबू कर लिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

बता दें कि पुलिस और गैंगस्टरों में हुई यह मुठभेड़ सीसीटीवी भी कैद हो गई। दरअसल पुलिस को कुछ गैंगस्टर्स के यहां छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर का पीछा किया। भरे बाजार में गैंगस्टर और पुलिस की गाड़ी का आमना-सामना हुआ तो गैंगस्टर गाड़ी छोड़ कर भागे, इनका पीछा करते हुए पुलिस भी भागी। पुलिस ने गैंगस्टरों को सरेंडर करने के लिए कहा तो गैंगस्टरों द्वारा फायरिंग की गई, दोनों पक्षों में कुछ देर मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने दो गैंगस्टर काबू करने में सफलता हासिल की। दोनों गैंगस्टरों से कुछ हथियार भी बरामद किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें