Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इन राशि के जातकों के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

December 4, 2022

अंक राशिफल: इन राशि के जातकों के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है, इसमें आगे चल कर सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- नीला

अंक 2
नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यस्त रहेंगे। आज घर से काम करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- पीला

अंक 3
अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान-पान में नियम का पालन करें। पेट खराब हो सकता है। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 4
परिवार के साथ घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि इस्तेमाल करें। बॉस को प्रभावित करेंगे। बेहतर योजना में निवेश करें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- केसरिया

अंक 5
नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन काम में की गई जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की को उलझा सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। किसी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- नारंगी

अंक 6
अपनी मीठी वाणी से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। बोनस मिल सकता है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 7
बच्चों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। प्रेमियों को कुछ अजीब परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। संगीत में रुझान बढे़गा। खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। किसी महिला के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- लाल

अंक 8
किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा

अंक 9
बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ग्रे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें