Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंसूरपुर में हुई बेअदबी की घटना की Sukhbir Badal ने की निंदा, बोले- सख्त एक्शन ले सरकार

December 5, 2022

मंसूरपुर में हुई बेअदबी की घटना की Sukhbir Badal ने की निंदा, बोले- सख्त एक्शन ले सरकार

चंडीगढ़: जालंधर शहर के देहाती इलाके फिल्लौर के गांव मंसूरपुर में सुबह बेअदबी की घटना सामने आने के बाद सिख संगत में काफी रोष है। इसी घटना पर अब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दुख प्रगट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक बहुत ही निंदनीय जघन्य अपराध है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि सरकार डीजीपी को तुरंत बेअदबी के दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें। यह बहुत ही दुखदायी घटना है और यह अपराध अक्षम्य है।

बता दें कि आज सुबह कुछ अराजक तत्वों ने गांव मंसूरपुर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुघर के भीतर घुसकर गल्ला तोड़ कर पैसे लूटने की कोशिश की। वहीं, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तंबाकू खाकर थूका भी हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद सिख संगत में भारी रोष है।

बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर, थाना गोराया जिला जालंधर (ग्रामीण) के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी की घटना से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है, स्थिति नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें