Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

December 6, 2022

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चरवा थाना के सैयद सरावा गांव निवासी अमन (22) और नरेश (24) सोमवार रात लगभग 11 बजे मोटरसाइकिल से कोखराज थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव एक मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के मूरतगंज मंझनपुर मार्ग स्थित गिरसा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अमन और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें