Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Germany में School जा रही लड़कियों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत, 1 घायल

December 6, 2022

Germany में School जा रही लड़कियों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत, 1 घायल

बर्लिनः जर्मनी में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय एक छात्र पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और 13 वर्षीय एक अन्य छात्र इस हमले में घायल हो गई। घटना के समय दोनों छात्राएं स्कूल जा रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। दक्षिण-पश्चिमी शहर उल्म की पुलिस ने बताया कि इलेरकिर्चबर्ग में सुबह करीब साढ़े सात बजे हमला किया गया और इसके बाद दोनों लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, कि ‘चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है, लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों लड़कियों जर्मनी की नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास एक शरणार्थी आश्रय से 27 वर्षीय एक व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति इरीट्रिया का नागरिक है और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है। यह व्यक्ति भी घायल है। मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

जांचकर्ता हमले के पीछे का मकसद और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़कियां व हमलावर परिचित थे या नहीं। जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेजर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक लड़की की मौत की खबर से दुखी हूं और घायल लड़की के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ पुलिस ने अपने बयान में लोगों से शरणार्थियों और अन्य विदेशियों के खिलाफ मन में बैर न लाने व उन पर किसी तरह का शक न करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें