Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला के इस्माईलपुर में नरवाना नहर में गिरी कार, परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

December 6, 2022

अंबाला के इस्माईलपुर में नरवाना नहर में गिरी कार, परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

अंबाला के इस्माईलपुर में नरवाना ब्रांच नहर में एक कार संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को 40 वर्षीय कुलबीर सिंह पंजाब के लालड़ू के टिवाणा गांव का रहने वाला था और अपनी 38 वर्षीय पत्नी कमलजीत अपनी 17 वर्षीय बेटी जशनप्रीत, 11 साल के बेटे खुशप्रीत के साथ अपने ससुराल जा रहा था। लेकिन अचानक उनकी कार नहर में गिर गई और पुलिस को इसकी सूचना अगले दिन मिली। जिसके बाद आज शवो का पोस्टमार्टम करवाया गया। कुलबीर के पिता ने बताया उनका बेटा डिप्रेशन तो रहता था लेकिन यह हादसा कैसे हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी नही थी। बेटे पर किसी प्रकार का कोई कर्ज नही था।

पुलिस को कार गिरने की जानकारी सोमवार को मिली तो पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता ने मृतक कुलबीर के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात मानी है। लेकिन पुलिस इस हादसे का सच जानने के लिए जांच करेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें