Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Windows 11 में बिल्ट-इन स्क्रीन recording tool किया अपडेट

December 9, 2022

Windows 11 में बिल्ट-इन स्क्रीन recording tool किया अपडेट

उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से, तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने देव चैनल के इनसाइडर्स के लिए विंडोज 11 के स्निपिंग टूल के लिए एक अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर टूल शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि स्निपिंग टूल ने पीसी से कंंटेंट को कैप्चर करना और साझा करना हमेशा तेज और आसान बना दिया है और अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग बिल्ट-इन के साथ कंपनी इन क्षमताओं का और भी अधिक प्रकार के कंटेंट में विस्तार कर रही है।

विंडोज इनबॉक्स एप्स के प्रिंसिपल प्रोग्राम मैनेजर लीड, डेव ग्रोचोकी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि स्निपिंग टूल इनसाइडर समुदाय के बीच पसंदीदा है, इसलिए हम इस अपडेट के साथ एक बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’’ नए टूल का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को स्निपिंग टूल एप्लिकेशन खोलने और नए रिकॉर्ड विकल्प का चयन करने की आवश्यकता होती है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग सत्र शुरू करने से पहले, उपयोगकर्ता अपनी स्क्रीन के उस क्षेत्र को चुनने और समायोजित करने में सक्षम होंगे जिसे वे रिकॉर्ड करना चाहते हैं।

पूरा होने के बाद, उपयोगकर्ता अपनी रिकॉर्डिंग को दूसरों के साथ सेव करने या शेयर करने से पहले इसका पूर्वावलोकन कर सकते हैं। ग्रोचॉकी ने समझाया, ‘‘हम अभी रिलीज करना शुरू कर रहे हैं, इसलिए देव चैनल के सभी इनसाइडर्स को तुरंत अपडेट नहीं मिलेगा।’’ अक्टूबर में, टेक दिग्गज ने फाइल शेयरिंग सहित कई नए फीचर्स शुरू किए थे, ताकि उपयोगकर्ताओं को विंडोज 11 में आसानी से फाइल और फोटो साझा करने में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: खेमका को हाईकोर्ट से राहत, केंद्र में मिलेगा अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें