Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वितरित किए चिरायु कार्ड, 180000 से कम आय वालों को योजना का लाभ मिलेगा

December 10, 2022

CM मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वितरित किए चिरायु कार्ड, 180000 से कम आय वालों को योजना का लाभ मिलेगा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु कार्ड वितरित किए हैं। CM ने कहा है कि 180000 से कम आय वालों को योजना का लाभ मिलेगा। 2900000 परिवार चिरायु योजना के दायरे में हैं। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं में आगे बढ़ा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अनिल विज की सराहना की है। मनोहर लाल ने आगे कहा हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। हरियाणा में 28000 डॉक्टरों की जरूरत है। 28000 में से 13000 ही डॉक्टर हैं। जल्द ही डॉक्टरों की कमी पूरी की जाएगी।

2000 स्वास्थ्य सर्वेक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। हर नागरिक के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। हर नारी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। सरकार ने वैलनेस सेंटर की योजना बनाई है। योगाभ्यास पर भी सरकार का फोकस है। 10 से 11 तारीख को परिवार पहचान पत्र के लिए कैंप लगाए जायेंगे। 1 जनवरी से पीले कार्ड का लाभ मिलेगा। हर परिवार में एक नौकरी देने की योजना बनाई जाएगी। पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने पर काम हो रहा है।दिव्यांगों को भी चिरायु योजना का लाभ मिलेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें