Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir और Ladakh में बादल छाने से रात का तापमान बढ़ा

December 10, 2022

श्रीनगर: पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम ठंडा और बादल छाए रहे और आगे मैदानी इलाकों में बारिश और छिटपुट जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार इसकी संभावना जताई है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।’’ शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.8, पहलगाम का 1.2 और गुलमर्ग का माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में, लेह में माइनस 4.8 दर्ज किया गया, जबकि द्रास और कारगिल का न्यूनतम तापमान उपलब्ध नहीं था। जम्मू में 13.2, कटरा में 12.2, बटोटे में 4.6, बनिहाल में 4.8 और भद्रवाह में 4.8 न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें