Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवंबर में बिजली की कमी घटकर 0.2 प्रतिशत पर, अप्रैल में थी दो प्रतिशत

December 11, 2022

नवंबर में बिजली की कमी घटकर 0.2 प्रतिशत पर, अप्रैल में थी दो प्रतिशत

देश में बिजली की कमी (बिजली की जरूरत और आपूर्ति का अंतर) इस साल नवंबर में घटकर 0.2 प्रतिशत रह गई है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस साल अप्रैल में बिजली की कमी दो प्रतिशत थी। हालांकि, पिछले महीने की तुलना में नवंबर में बिजली की जरूरत और आपूर्ति का अंतर बढ़ा है। अक्टूबर में बिजली की कमी 0.1 प्रतिशत (12.4 करोड़ यूनिट) थी। नवंबर, 2021 में बिजली की कमी 0.2 प्रतिशत (23.3 करोड़) यूनिट रही थी।आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अप्रैल में बिजली की कमी 275.2 करोड़ यूनिट थी, जो नवंबर में घटकर 19.9 करोड़ यूनिट रह गई।

मई में बिजली की कमी 60.9 करोड़ यूनिट (0.4 प्रतिशत), जून में 79.6 करोड़ यूनिट (0.6 प्रतिशत), जुलाई में 43.4 करोड़ यूनिट (0.3 प्रतिशत), अगस्त में 46.5 करोड़ यूनिट (0.4 प्रतिशत) और सितंबर में 31.2 करोड़ यूनिट (0.2 प्रतिशत) थी। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में बिजली की कमी बढक़र 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह पिछले साल की समान अवधि में 0.4 प्रतिशत थी। इस अवधि में बिजली की कमी 569.1 करोड़ यूनिट रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 405.8 करोड़ यूनिट थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बिजली की कमी 578.7 करोड़ यूनिट या 0.4 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने हाल में लोक सभा को एक लिखित जवाब में बताया था कि 215 गीगावॉट की अधिकतम बिजली की मांग की तुलना में 408.7 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है। 25,580 मेगावॉट की ताप बिजली क्षमता और 76,130 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित के चरण में है।

ये भी पढ़ें: खेमका को हाईकोर्ट से राहत, केंद्र में मिलेगा अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें