Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida में विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

December 13, 2022

नोएडा: नोएडा में एक महिला को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं। खान ने बताया कि करनाल के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सेक्टर-63 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर प्रांजली और कुछ अन्य लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रांजली को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया मंचों के जरिए विज्ञापन देकर, ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को आर्किषत करते थे और विदेश भे जने के नाम पर बेरोजगार लोगों से पैसे ठगते थे। खान ने बताया कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से एक से दो लाख रुपये तक लेते थे। 50 से अधिक लोगों को ऐसे ठगे जाने की बात सामने आई है। इस काम के लिए उन्होंने कई एजेंट भी रखे थे, जिन्हें ठगी की राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें