Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami ने PM Modi से की मुलाक़ात, विकास योजनाओं पर की चर्चा

December 13, 2022

उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami ने PM Modi से की मुलाक़ात, विकास योजनाओं पर की चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज यहां संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की और राज्य में जारी विकास योजनाओं की उन्हें जानकारी दी। धामी वर्ष 2025 तक प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के रोडमैप को साझा करते हुए मोदी को बताया कि उनकी सरकार लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है और इस क्रम में एक पोर्टल के माध्यम से 475 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति के संबंध में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि अगले पाँच वर्ष में राज्य की आर्थिक स्थिति दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजगार सृजन एवं उद्यमिता प्रोत्साहन के आर्थिक विकास को बढ़ाने वाले क्षेत्र चिन्हित किए गये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें