Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIFA World Cup: Lionel Messi कतर में खेलेंगे अपना आखिरी विश्व कप मैच

December 14, 2022

FIFA World Cup: Lionel Messi कतर में खेलेंगे अपना आखिरी विश्व कप मैच

अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने घोषणा की है कि फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल उनका आखिरी वश्वि कप मैच होगा। अर्जेंटीना ने यहां लुसेल स्टेडियम पर मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराकर छठवीं बार फाइनल में जगह बनाई है, जहां उसका सामना मोरक्को या फ्रांस में से किसी एक टीम से होगा। मेसी ने मैच से बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, में यह उपलब्धि हासिल करके बहुत खुश हूं। विश्व कप में अपना सफर फाइनल खेलकर खत्म करना बहुत खास है। अगला विश्व कप बहुत सालों बाद होगा और मुझे नहीं लगता कि में तब खेल सकूंगा। यह अपने वश्वि कप सफर को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें