Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी विभाग व पुलिस ने पानी में छिपाई गई 10,000 किलो लाहन और 1200 बोतलें अवैध शराब की बरामद

December 16, 2022

आबकारी विभाग व पुलिस ने पानी में छिपाई गई 10,000 किलो लाहन और 1200 बोतलें अवैध शराब की बरामद

चंडीगढ़: आबकारी विभाग और पुलिस ने आज फिरोजपुर शहर के नज़दीक सतलुज नदी के किनारे पड़ने वाले गांव हबीब के में तलाशी मुहिम के दौरान पानी में छिपाई गई करीब 10,000 किलो लाहन बरामद की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा की गई इस सांझी कार्यवाही के दौरान 7 प्लास्टिक की ट्यूबों में पैक की गई 1200 के करीब अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब को मौके पर ही सूखी जगह पर नष्ट कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें