Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मूसेवाला के पिता घर लाए ‘लास्ट राइड’ वाली Thar, गाड़ी को सामने रखना आसान नहीं: बलकौर सिंह

December 18, 2022

मूसेवाला के पिता घर लाए ‘लास्ट राइड’ वाली Thar, गाड़ी को सामने रखना आसान नहीं: बलकौर सिंह

मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 7 महीने बाद पिता बलकौर सिंह उस थार गाड़ी को घर ले आए हैं, जिसमें सवार सिद्धू की हत्या कर दी गई थी। गोलियों से छलनी थार को देख बलकौर सिंह भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैं इसे रिपेयर नहीं करवाऊंगा जिसमें मेरा शेर जैसा पुत्र मार दिया गया था। मैं हमेशा इस गाड़ी को इसी हालत में अपने घर रखूँगा। उन्होंने कहा कि आसान नहीं है उस चीज़ को संभल कर रखना जिसे देख कर उन्हें अपने शेर पुत्र के साथ हुई वह खौफनाक वारदात याद आती हो। उन्होंने फिर से पुत्र के कत्ल लिए इंसाफ की मांग उठाई।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला ही हत्या के बाद थार और पिस्टल मानसा पुलिस की कस्टडी में थी। जिसे कोर्ट के आदेशों पर परिवार के हवाले कर दिया गया है। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि परिवार के लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें