Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आज करें इन कुछ मंत्रों का जाप, मिलेगा लाभ

December 19, 2022

भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आज करें इन कुछ मंत्रों का जाप, मिलेगा लाभ

सोमवार का दिन भगवन शिव जी को अर्पित किया जाता है। भगवान शिव जी को सृष्टि के करता धर्ता भी माना जाता है। भगवान शिव जी के बहुत से भगत है। भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बहुत से लोग इस दिन व्रत भी रखते है। भगवान शिव जी को भक्त भोलेनाथ, शिवशंकर, महादेव जैसे अनेक नामों से भी पुकारते जाता हैं। मान्यता यह भी है कि भगवान शिव जी को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है। लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान शिव जी के कुछ ऐसे मंत्र है जिनका जप करने से हमारी बहुत सी मुश्किलें हल हो जाती है और आप पर हमेशा भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आइए जानते है क्या है वो मंत्र :

शिव ध्यान मंत्र का महत्व
शिव ध्यान मंत्र भगवान शिव को समर्पित है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव ध्यान मंत्र का उच्चारण करना चाहिए. मन की शांति और परिवार के कल्याण के लिए शिव ध्यान मंत्र का जाप करना चाहिए. शिव ध्यान मंत्र का जाप करने से मन से सभी बुरे विचार नष्ट हो जाते हैं. व्यक्ति को आत्मबल प्राप्त होता है और सभी कष्ट दूर होते हैं. प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर सच्चे मन से शिव ध्यान मंत्र का जाप करना अति फलदायी होता है.

शिव ध्यान मंत्र
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा .
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं .
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व .
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥

शिव ध्यान मंत्र के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन शिव ध्यान मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. इस शक्तिशाली मंत्र से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और उसके उद्देश्य को मजबूती मिलती है. इस मंत्र के जाप से शिवजी की कृपा जीवन में बनी रहती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है. इस मंत्र के रोजाना जाप करने से घर में सुख-समृद्धि व शांति रहती है और जीवन में तरक्की मिलती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें