Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे टूटकर 82.77 पर आया

December 19, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे टूटकर 82.77 पर आया

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी और घरेलू बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी की वजह से रूपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.80 पर कमजोर खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 82.77 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.75 पर लगभग सपाट बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 79.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका… टीम इंडिया का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें