Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर

December 21, 2022

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डालर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर हो गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू इक्विटी में उच्च शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा का समर्थन किया और इस गिरावट को कम किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर होकर 82.76 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह पांच पैसे के नुकसान के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में रुपया आठ पैसे टूटकर 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसी बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 104.07 पर आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें