Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष Robin Sampla को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी किया था पीछा

December 21, 2022

श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष Robin Sampla को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी किया था पीछा

जालंधर: जालंधर के लतीफपुरा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला को शिकायत करने वाले श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रोबिन सांपला को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। एक तरफ विजय सांपला लतीफपुरा का दौरा करने के बाद सर्कट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे उसी दौरान रोबिन सांपला कोफोन पर धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग सुनाते हुए रोबिन सांपला ने बताया कि उन्हें धमकी में कहा गया कि ‘तेनु पहला वी सबक सिखाया सी, हूण फिर त्यार रह।’

इसके बाद रोबिन सांपला ने पुलिस और मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। फ़िलहाल पुलिस का इस बारे में कोई भी बयान नहीं आया है। रोबिन सांपला ने एक और खुलासा किया कि इससे कुछ दिन पहले भी कुछ संदिग्ध लोगों ने उनका पीछा किया था जिसकी CCTV तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। उन्होंने यह तस्वीरें मीडिया को उपलब्ध करवाईं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें