Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Metro AG के India में कारोबार का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी Reliance

December 22, 2022

Metro AG के India में कारोबार का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी Reliance

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तहत जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारत में थोक परिचालन का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुषंगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए आज एक पक्का समझौता किया है।’’

इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल को कई अहम शहरों में मौके की जगहों पर स्थित 31 बड़े आकार के मेट्रो इंडिया स्टोर्स तक पहुंच मिल जाएगी, इसके अलावा वह बड़ी संख्या में पंजीकृत किराना एवं अन्य संस्थागत ग्राहकों और आपूर्ति के मजबूत नेटवर्क से भी जुड़ जाएगी। बयान में कहा गया कि यह सौदा मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण, छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग के जरिए साझा समृद्धि का अनोखा मॉडल बनाने की हमारी नई वाणिज्यिक रणनीति के अनुरूप है।’’ मेट्रो एजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेफन ग्रुबेल ने कहा, ‘‘मेट्रो इंडिया में हम बहुत ही गतिशील बाजार में बढ़ता हुआ एवं लाभदायक थोक व्यापार कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि रिलायंस के रूप में हमने एक उपयुक्त साझेदार पाया है जो भविष्य में इस बाजार परिदृश्य में मेट्रो इंडिया का नेतृत्व सफलतापूर्वक करने में सक्षम है।’’

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें