Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Vikramjit Sahney ने की ‘वीर बाल दिवस’ ​​​​के नामकरण को ‘वीर साहिबजादे शहादत दिवस’ ​​​​में बदलने की मांग

December 22, 2022

MP Vikramjit Sahney ने की ‘वीर बाल दिवस’ ​​​​के नामकरण को ‘वीर साहिबजादे शहादत दिवस’ ​​​​में बदलने की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह ने आज संसद के शून्यकाल में “वीर बाल दिवस” ​​​​का नाम बदलकर “वीर साहिबजादे शहादत दिवस” ​​किए जाने मुद्दा उठाया, क्योंकि वे साधारण बाल नहीं, बल्कि ईश्वरीय शक्ति श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे थे।

विक्रमजीत सिंह ने 26 दिसंबर को छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित “वीर बाल दिवस” घोषित करने के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए, कहा कि बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी द्वारा मानवाधिकारों को बनाए रखने के लिए 6 और 9 वर्ष की बहुत छोटी आयु में शहादत देना, एक बेमिसाल बलिदान है। उन्होंने बाद में कहा कि शिक्षा मंत्रालय को पूरे भारत में सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में साहिबजादों के इस सर्वोच्च बलिदान पर अध्याय शामिल करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें