Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदालत ने बैंकमैन फ्राइड को 25 करोड़ डॉलर का बॉन्ड भरने, घर में नजरबंद रहने की अनुमति दी

December 23, 2022

अदालत ने बैंकमैन फ्राइड को 25 करोड़ डॉलर का बॉन्ड भरने, घर में नजरबंद रहने की अनुमति दी

न्यूयॉर्क: क्रिप्टोकरेंसी उद्यमी सैम बैंकमैन-फ्राइड को मैनहटन की अदालत ने 25 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने और अपने घर पर नजरबंद रहने की अनुमति दे दी है। फ्राइड पर अपने एफटीएक्स ट्रेंडिग मंच के जरिये उपभोक्ताओं के धन की ‘लूट’ के आरोपों का मुकदमा चल रहा है। सहायक अमेरिकी अटॉर्नी निकोलस रूस ने संघीय अदालत में कहा कि 30 वर्षीय बैंकमैन-फ्राइड ने एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। रूस ने 25 करोड़ के बॉन्ड के साथ सख्त जमानत शर्तों का प्रस्ताव किया।

साथ ही उन्होंने फ्राइड को उनके माता-पिता के घर पालो आल्टो में नजरबंद करने का आग्रह किया। रूस ने कहा कि बैंकमैन फ्राइड को जमानत मिलने की महत्वपूर्ण वजह यह रही है कि वह अभी बहामास में जेल हैं और अमेरिका में प्रत्यर्पण के लिए सहमत हो गए हैं। अदालत में अपने माता-पिता और वकीलों के साथ बैंकमैन-फ्राइड ने दरवाजे से बाहर निकलने से पहले एक समर्थक से हाथ मिलाया। इस र्चिचत क्रिप्टोकरेंसी उद्यमी का फोटोग्राफरों और वीडिया क्रू ने तब तक पीछा किया जब तक कि वह अपनी कार में नहीं बैठ गया।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें