Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

China अमेरिका का ‘एकमात्र प्रतिस्पर्धी’, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को देना चाहता है नया आकार : Antony Blinken

December 23, 2022

China अमेरिका का ‘एकमात्र प्रतिस्पर्धी’, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को देना चाहता है नया आकार : Antony Blinken

वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस मुक्त व खुली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए तात्कालिक खतरा बना हुआ है जबकि चीन अमेरिका का एकमात्र प्रतिस्पर्धी’’ है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को नया आकार देने की मंशा रखता है। साल के अंत में होने वाले अपने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने यह भी रेखांकित किया कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका कूटनीति है।

ब्लिंकन ने यहां पत्रकारों से कहा, कि एक ओर रूस स्वतंत्र व मुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के लिए एक तात्कालिक खतरा बना हुआ है, तो दूसरी ओर पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) हमारा एकमात्र प्रतिस्पर्धी है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को फिर से आकार देने के मंसूबे रखता है और उन्हें हासिल करने के लिए तेजी से आर्थिक, राजनयिक, सैन्य व प्रौद्योगिकीय क्षमता बढ़ा रहा है। यूक्रेन युद्ध के बारे में ब्लिंकन ने कहा, कि जब तक राष्ट्रपति पुतिन अपने रुख में बदलाव नहीं करते हैं, तब तक न्यायोचित व स्थायी शांति के लिए सबसे बेहतर तरीका सार्थक कूटनीति की संभावनाओं पर आगे बढ़ते हुए यूक्रेन के लिए हमारे मजबूत समर्थन को बनाए रखना है।

उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे से संबंधित एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि इसे सुलझाने में चीन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, कि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में चीन का उत्तर कोरिया के साथ सबसे मजबूत, गहरा रिश्ता है। मुझे लगता है कि यह चीन के हित में है कि वह (उत्तर कोरिया) इस तरह की उकसावे वाली कार्रवाइयों को बंद करें। हम चीन के साथ बातचीत करते हैं; इस मामले पर राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति बाइडेन ने बात की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें