Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raghav Goyal ने किया हरियाणा का नाम रोशन, IPL में मुंबई इंडियन टीम में बनाई जगह, 20 लाख रुपए लगी बोली

December 24, 2022

Raghav Goyal ने किया हरियाणा का नाम रोशन, IPL में मुंबई इंडियन टीम में बनाई जगह, 20 लाख रुपए लगी बोली

हरियाणा के एक और लाल ने इतिहास रच दिया है। पानीपत के रहने वाले राघव गोयल फरीदाबाद क्रिकेट एकेडमी में काफी समय से प्रैक्टिस कर रहे थे और उनकी मेहनत और लगन आज रंग लाई। मुंबई इंडियन फ्रेंचाइजी ने उनको 20 लाख की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। राघव गोयल आईपीएल में लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका निभाते हुए दिकहि देंगे।

जैसे यह खबर परिवार ने टीवी पर देखी परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर में जश्न का माहौल बन गया। परिवार ने मिठाईयां खिला, ढोल नगाड़े पर नाच कर जश्न मनाया।वहीं आस पड़ोस में बता लगने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

वहीं राघव गोयल ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उनका यह लक्ष्य था कि वह आईपीएल में खेले। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमें मां-बाप भाई-बहन सभी का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी माता ने कहा कि, मां के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं हो सकती मैं बहुत खुश हूं। वहीं उनके पिता ने कहा राघव सोते हुए भी हाथ में बोल लेकर सोता था बड़ी मेहनत की है। वे जल्दी ही भारतीय टीम का सदस्य बने।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें