Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Malaysia में भूस्खलन ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31

December 25, 2022

Malaysia में भूस्खलन ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31

कुआलालंपुरः पिछले सप्ताह मलेशिया में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। एक समाचार एजेंसी ने दमकल और बचाव विभाग का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 12 साल का एक लड़का सेलांगोर राज्य के एक लोकप्रिय कैंपसाइट से लगभग चार मीटर की दूरी पर पाया गया।

अधिकारियों ने पीड़ितों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें कुछ शिक्षक और स्थानीय स्कूल के छात्र शामिल हैं। सबसे कम उम्र की पीड़िता एक साल की थी, जबकि सबसे बुजुर्ग की उम्र 67 साल थी। पीड़ितों में से ग्यारह बच्चे थे। भूस्खलन पिछले शुक्रवार को सेलांगोर राज्य में एक लोकप्रिय शिविर स्थल पर हुआ, जिसमें लगभग 100 लोग सो रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें