Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Africa : पुल से टकराने के बाद Fuel Tank में धमाका, 2 बच्चों समेत 10 की मौत

December 25, 2022

South Africa : पुल से टकराने के बाद Fuel Tank में धमाका, 2 बच्चों समेत 10 की मौत

जोहान्सबर्गः दक्षिण अफ्रीका के बोक्सबर्ग में शनिवार को गैस विस्फोट हो गया। इस धमाके में 2 बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एकुरहुलेनि इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विसेज के एक प्रवक्ता विलियम नटलादी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें एक रिपोर्ट मिली कि सुबह करीब 7.50 बजे बोक्सबर्ग में एक पुल के नीचे एक गैस ट्रक फंसा हुआ है जिसमें आग लगी है।

जब दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो एक विस्फोट हो गया। विस्फोट में 6 दमकलकर्मी घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार, ट्रक द्वारा ले जाई जाने वाली गैस का प्रकार स्पष्ट नहीं था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें