Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कोविड नियमों का होगा अनुसरण

December 26, 2022

आज से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कोविड नियमों का होगा अनुसरण

हरियाणा विधानसभा के सोमवार यानी आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की सरकार को विपक्ष कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा समेत कई मामलों पर घेरने की कोशिश करेगा। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन सत्र की अवधि के बारे में अंतिम निर्णय 26 दिसंबर को सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक बी.बी. बत्रा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के विधायक कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था, रोहतक, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत और कई जिलों में बारिश के कारण जलभराव के कारण नष्ट हुई फसलों के चलते किसानों को मुआवजा और भरष्टाचार समेत कई मुद्दे उठाएंगे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया था कि विधानसभा सचिवालय को सरकार से तीन विधेयक मिले हैं, जिन्हें पेश किया जाना है।उन्होंने यह भी कहा था कि शीतकालीन सत्र के लिए 311 ‘तारांकित’ और 171 ‘अतारांकित’ प्रश्नों के नोटिस विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं।

राज्य सरकार जो इकाई वित्तीय रूप से कमजोर रहती है राज्य सरकार उसकी मदद अवश्यक करती है। नगर समितियों को केंद्रीय वित आयोग, राज्य वित्त आयोग का पैसा समय-समय पर प्रदान किया जाता है। इन समितियों की अपनी भी आय होती है, यदि यह सभी निधि खर्च करने के बाद कोई संस्था वित्तीय रूप से कमजोर रहती है तो राज्य सरकार आवश्यकता अनुसार उसकी मदद करती है रादौर नगर पालिका के पास केंद्रीय वित आयोग और राज्य वित्त आयोग का पैसा अभी भी बकाया है। इनके पास कुल 4 करोड़ रुपये की राशि शेष है।

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। ड्रग तस्करों की संपत्ति पर हमनें शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से पुछा क्या ड्रग तस्करों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ है विपक्ष??? अपराधी का साथ छोड़े लोग, ये माहौल प्रदेश में बनाना पड़ेगाअपराधी के साथ अगर लोग सहभागिता करेंगे तो कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सदन में देखा गया कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री खुद बिना मास्क के वहां मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें