Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

December 26, 2022

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले चार दिन तक बाजारों में गिरावट हुई थी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 257.95 अंक की तेजी के साथ 60,103.24 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 77 अंक बढक़र 17,883.80 अंक पर था। कुछ देर बाद सेंसेक्स 434.63 अंक चढक़र 60,279.92 अंक पर जबकि निफ्टी 145.90 अंक की बढ़त के साथ 17,952.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडइसंड बैंक, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा, एचडीएफसी तथा पॉवर ग्रिड बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और शंघाई के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 प्रतिशत लुढक़ते हुए 59,845.29 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 320.55 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 17,806.80 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 706.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें