Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: इस राशि के जातकों को ऑफिस के काम को लेकर रह सकती है चिंता, जानिए अपना आज का राशिफल

December 27, 2022

राशिफल: इस राशि के जातकों को ऑफिस के काम को लेकर रह सकती है चिंता, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि- अपने लाइफ पार्टनर के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण, सुनफा और वासी योग के बनने से बिजनेस में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें। नए साल को देखते हुए व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक मांग बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा।

वृषभ राशि- सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा। बिजनेस में किसी कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 14 जनवरी तक मलमास रहेगा. वित्तीय लाभ के संकेत हैं।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा. व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टॉफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें. शुभग्रहों का साथ मिलने से सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है. प्रमोशन पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, प्रमोशन के लिए बॉस को प्रसन्न रखें।

कर्क राशि- व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें। उत्पादन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें. कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए।

सिंह राशि- बिजनेसमैन को यदि कहीं से बड़ी डील का ऑफर मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। लक्ष्मीनारायण, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि- वर्कस्पेस पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे. रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। विद्यार्थियों अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।

तुला राशि- आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने फैमली मेंबर के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। आपका खर्च अधिक रहेगा. आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे. बुधादित्य, सुनफा, वासी और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंग। लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें।

वृश्चिक राशि- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी. कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें. नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप न करें. वर्कस्पेस पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा.

धनु राशि- खिलाड़ियों कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं. इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा. नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें. नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है.

मकर राशि- वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी. अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते बॉस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं. वासी और सुनफा योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है.

कुंभ राशि- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले. व्यवसायिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. ऑफिस में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में मैनेजमेंट अच्छा रखें.

मीन राशि- बिजनेस में कुछ नया करने की अगर आप प्लानिंग बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. दिन भर तनाव में रहेंगे. प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है. व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है.

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें