Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में एक घर के बाथरूम से मिला नवजात बच्चे का भ्रूण, परिजन बोले- हमें नहीं पता यह यहां कैसे आया

December 27, 2022

जालंधर में एक घर के बाथरूम से मिला नवजात बच्चे का भ्रूण, परिजन बोले- हमें नहीं पता यह यहां कैसे आया

जालंधर के आबादपुरा में एक घर के बाथरूम से नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। वहीं भ्रूण मिलने से परिजनों में भी हड़कंप मच गया है। क्यों कि हैरानी की बात यह है कि जिस घर के बाथरूम से इस नवजात बच्चे का भ्रूण मिला है उन्हें भी नहीं पता यह यहां कैसे आया है।

इस मामले को लेकर थाना नंबर 6 की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वहीं थाना 6 के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करने लगे। लेकिन पुलिस ने भी घर से बरामद हुए भ्रूण को लेकर उनके परिजनों की बात को सच मानकर बिना कार्रवाई किए वहां से लौट गई। पुलिस का कहना है कि भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें