Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाईट क्लब के बाहर बना जंग का मैदान, दिनदिहाड़े बदमाशों ने खेली खून की होली, महिला को भी नहीं बक्शा

December 27, 2022

नाईट क्लब के बाहर बना जंग का मैदान, दिनदिहाड़े बदमाशों ने खेली खून की होली, महिला को भी नहीं बक्शा

चंडीगढ़: जहां एक तरफ पूरा देश नववर्ष के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है, वहीं 25 दिसंबर यानी कि क्रिसमस डे पर एक क्लब के बाहर बदमाशों ने नंगा नाच खेला इस नंगे नाच में एक व्यक्ति घायल हो गया और क्लब की महिला कर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई। यह सारा वाक्य क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गया। वहीं बदमाश मारपीट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले सेक्टर 7 के ग्राफो क्लब के बाहर कुछ बदमाशों द्वारा ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों और एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस मारपीट में इस क्लब में काम करने वाले बार मैनेजर राज पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं ड्यूटी पर खड़ी महिला कर्मियों के साथ भी हाथापाई कर मौके से बदमाश फरार हो गए। इस बात की जानकारी क्लब संचालक ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को क्लब संचालक द्वारा लिखित में शिकायत भी दी गई। इतना ही नहीं क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी सेक्टर 26 थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

 

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें