Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Covid-19: भारत बॉयोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन की कीमत तय, जनवरी के आखिरी हफ्ते से लगवा सकेंगे लोग

December 27, 2022

Covid-19: भारत बॉयोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन की कीमत तय, जनवरी के आखिरी हफ्ते से लगवा सकेंगे लोग

नई दिल्ली: बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए तैयार की गई भारत बॉयोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते मंजूरी दे दी थी। वहीं इसकी कीमत भी तय कर दी गई है और यह आगे महीने जनवरी के आखरी हफ्ते में लगनी शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में इसके एक डोज की कीमत 325 रुपये रखी गई है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी। इसके अलावा पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने की भी मंजूरी है। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी।

यह दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन है और इसे जिस तकनीक पर बनाया गया है, उसका लाइसेंस वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के पास है। इसे बूस्टर डोज और प्राइमरी वैक्सीन के तौर पर मंजूरी दी गई है। 18 साल से अधिक उम्र के लोग इसे बूस्टर डोज के तौर पर लगवा सकेंगे।

 

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें