Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन द्वारा निर्मित बड़े विमान सी919 की सत्यापन उड़ान शुरू

December 28, 2022

चीन द्वारा निर्मित बड़े विमान सी919 की सत्यापन उड़ान शुरू

चीन ईस्टर्न एयरलाइंस को सौंपे गए दुनिया के पहले घरेलू बड़े विमान सी919 की पहली सत्यापन उड़ान 26 दिसंबर को शुरू हुई। उसने चीन के शांगहाई होंगछियाओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पेइचिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। वह चीन ईस्टर्न एयरलाइंस की दुनिया की पहली सी919 की 100 घंटे की सत्यापन उड़ान की शुरुआत का द्योतक है। इसी दौरान चीन ईस्टर्न एयरलाइंस के सी919 के वाणिज्यिक संचालन के विभिन्न कार्यों की विश्वसनीयता का व्यापक परीक्षण किया जाएगा और बाद में सुचारू वाणिज्यिक यात्री उड़ान के लिए ठोस आधार रखा जाएगा।

चीन ईस्टर्न एयरलाइंस को 9 दिसंबर 2022 को दुनिया का पहला सी919 सफलतापूर्वक सौंपा गया। घरेलू बड़े विमान के वाणिज्यिक संचालन के सुचारू रूप से शुरू होने के लिए खाली विमान की 100 घंटे की सत्यापन उड़ान और नागरिक उड्डयन प्रशासन द्वारा सत्यापन परिणामों का निरीक्षण करना प्रमुख लिंक हैं। सत्यापन उड़ान मुख्य रूप से एयरलाइन की सी919 विमान को सुरक्षित रूप से संचालित करने की क्षमता को सत्यापित करने के लिए है, ताकि सी919 की वाणिज्यिक उड़ान सुरक्षित और अधिक कुशल हो सके।

चीन ईस्टर्न एयरलाइंस के अनुसार, 100 घंटे की सत्यापन उड़ान फरवरी 2023 के मध्य तक चलेगी, और टेकऑफ़ और लैंडिंग हवाई अड्डों में पेइचिंग कैपिटल,पेइचिंग ताशिंग, छेंगतु थ्येनफू, शीआन, हाइखो, छिंगताओ, वुहान, नानछांग और चिनान शामिल हैं। सत्यापन उड़ान में संपूर्ण उड़ान संचालन प्रक्रिया का अनुकरण करने की आवश्यकता है, जिसमें यात्री बोर्डिंग, पायलट संचालन, रखरखाव आदि शामिल हैं।चीन ईस्टर्न एयरलाइंस ने पहले बैच के 9 पायलटों, 24 फ्लाइट अटेंडेंट और 13 विमान रखरखाव कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। दूसरे बैच के प्रमुख कर्मियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। संबंधित सहायक कर्मियों की संख्या सत्यापन उड़ान की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती। सी919 की सत्यापन उड़ान को पूरा करने के बाद चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन सत्यापन परिणामों का निरीक्षण करेगा, और चीन ईस्टर्न एयरलाइंस की सी919 विमान को सुरक्षित रूप से संचालित करने की क्षमता की पुष्टि करने के बाद संबंधित परिचालन परमिट जारी करेगा। चीन ईस्टर्न एयरलाइंस 2023 के वसंत में आधिकारिक तौर पर सी919 को वाणिज्यिक यात्री परिचालन में लाने का प्रयास कर रही है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें