Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Irani ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर व्यक्त किया शाेक

December 30, 2022

Smriti Irani ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर व्यक्त किया शाेक

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान विशेष होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताश्री हीराबेन का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान विशेष होता है।

ईरानी ने अपने शोक संदेश में कहा, कि ‘ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शुक्रवार तड़के अपने भौतिक शरीर को त्याग दिया। उन्होंने यू एन मेहता हृदय रोग संस्थान में दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। श्रीमती हीराबेन ने आज तड़के ब्रह्म मुहूर्त में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने हाल ही में अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाईं थी। पीएम मोदी कल भी अहमदाबाद में मां को देखने गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें