Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir घाटी में हुई Snowfall के कारण रात के तापमान में आया सुधार

December 30, 2022

Kashmir घाटी में हुई Snowfall के कारण रात के तापमान में आया सुधार

कश्मीर: कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी के कारण गुरुवार की रात के तापमान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, हालांकि घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में रात में हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ही यहां का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 20.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, इसके बाद गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में 16.5 सेंटीमीटर, पहलगाम में 1.3 सेंटीमीटर, कुकरनाग में 5.0 सेंटीमीटर और श्रीनगर में 3.0 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। प्रदेश में पारा शून्य से नीचे जाने के बाद से 15 दिनों से अधिक समय बाद यहां पहली बार अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में सुधार देखा गया।

यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एजेंसी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का तापमान पिछली रात तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियल के मुकाबले शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम का पिछले दिन शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है और कुपवाड़ा में पिछली रात का तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें