Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टैंकर ने मारी टककर, मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

December 30, 2022

पंचकूला में एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई है। यह सड़क हादसा पंचकूला के पिंजौर रोड के चंडीकोटला गांव के पास हुआ है। मृतकों के मामा ने बताया कि इस हादसे की खबर सुनकर पूरा गांव सदमें में है। जानकारी के अनुसार मृतक भाइयों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी उम्र 22 साल और हरिंदर सिंह उर्फ हनी उम्र 19 साल निवासी गांव धमाला के रूप में हुई है। मृतकों के भाई गुरबचन ने बताया कि यह दोनों रात 9 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि हम दोनों भाई पंचकूला के गुरद्वारे नाडा साहिब में माथा टेकने जा रहे है।

मृतकों के भाई गुरबचन ने बताया कि हम पिंजोर के गांव धमाला के रहने वाले है। कि रात 9 बजे कहकर घर से निकले थे। कि हम दोनों भाई पंचकूला के गुरद्वारे नाडा साहिब में माथा टेकने जा रहे है। करीब 10 बजे जैसे ही दोनों भाई चडीकोटला के पास पहुँचे। तभी एक कैंटर ने पीछे से टकर मार दी। जिससे दोनों भाइयों के ऊपर कैंटर का टायर चढ़ गया और काफी दूर तक दोनों को घसीटता ले गया, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ चंडीमंदिर ललित कुमार ने बताया कि हमने डेटबॉडी सेक्टर 6 के मोर्चरी में रखवा थी। आज पोस्टमार्डम के बाद परिवार को बॉडी सौपी जाएगी। कैंटर चालक के ऊपर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें