Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में चीनी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग में व्यापक उपलब्धियां कीं हासिल

December 31, 2022

2022 में चीनी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग में व्यापक उपलब्धियां कीं हासिल

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता थेन कफेइ ने 29 दिसंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2022 में, चीनी सेना के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग ने राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने, विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण की सेवा करने में सकारात्मक योगदान दिया। 

थेन कफेइ ने कहा कि इस साल चीनी सेना ने “ओरिएंटल -2022”, चीन-रूस संयुक्त हवाई रणनीतिक क्रूज, “अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल -2022”  आदि चीनी और विदेशी संयुक्त अभ्यासों व प्रशिक्षणों को भी सक्रिय रूप से आयोजित किया या इनमें भाग लिया। उन्होंने संबंधित देशों के सशस्त्र बलों के साथ आपसी विश्वास व सहयोग को गहरा किया और वास्तविक युद्ध प्रशिक्षण के स्तर को सुधारने में सकारात्मक भूमिका निभाई। 2022 में, चीनी सेना ने समग्र रणनीतिक स्थिरता को भी प्रभावी ढंग से बनाए रखा, वैश्विक सुरक्षा शासन में गहराई से हिस्सा लिया और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण की सेवा की।

उन्होंने कहा कि चीनी नौसेना के ‘पीस आर्क’ अस्पताल जहाज ने हारमोनियस मिशन-2022 मिशन को लागू करने के लिए इंडोनेशिया जाकर स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।वायु सेना के वाई-20 विमानों ने क्रमशः टोंगा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों में जाकर मानवीय बचाव मिशन लागू किये। चीनी सेना सक्रिय रूप से शांति मिशन, अनुरक्षण आदि अभियानों में भाग लेती है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सार्वजनिक सुरक्षा उत्पाद प्रदान करना जारी रखे है। थेन कफेइ ने कहा कि चीनी सेना विदेशी सैन्य संबंधों का लगातार विस्तार करती रहेगी, व्यावहारिक आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करती रहेगी, और विश्व शांति बनाए रखने और सामान्य विकास को बढ़ावा देने में नए और बड़े योगदान देगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें