Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

India के खिलाफ टेस्ट सीरीज में David Warner बनाएंगे दबदबा : Callum Ferguson

December 31, 2022

India के खिलाफ टेस्ट सीरीज में David Warner बनाएंगे दबदबा : Callum Ferguson

नई दिल्लीः पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फर्ग्यूसन ने अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा है कि वह अगले वर्ष फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाएंगे। कैलम फर्ग्यूसन की यह टिप्पणी वार्नर के मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 255 गेंदों में शानदार दोहरा शतक बनाने के बाद आई है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 182 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।

सिडनी में तीसरा और अंतिम टेस्ट हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अगला कार्यकाल भारत का चार टेस्टों का दौरा होगा। वार्नर ने मेलबर्न टेस्ट में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था। वह इस दौरे में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे जो भारत का इससे पहले तीन बार टेस्ट दौरा कर चुके हैं। लेकिन वह भारत में अब तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं और उनका भारतीय जमीन पर 24.25 का मामूली औसत है।

कैलम फर्ग्यूसन ने कहा, कि ‘मुझे लगता है कि जो फॉर्म उन्होंने यहां दिखाई है उससे उन्हें लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने का अहसास हो रहा है। मुझे लगता है कि वह शुरूआती चरण में हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।’’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मर्व ह्यूज ने भी कैलम फर्ग्यूसन के विचारों से सहमति जताई और कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वार्नर का टेस्ट टीम में स्थान खतरे में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें