Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश, शराब की बोतल सहित व्यक्ति काबू

January 1, 2023

श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश, शराब की बोतल सहित व्यक्ति काबू

अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की नाकाम कोशिश की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति शराब की बोतल के साथ दरबार साहिब में पहुंचा, जिसे सेवादारों ने पकड़ा लिया। वह दरबार साहिब में लिफ्ट के जरिए परिक्रमा पर जाने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर तलाशी के दौरान सेवादारों ने व्यक्ति के पास से शराब की बोतल बरामद की। व्यक्ति की पहचान कानपुर निवासी सुमित के रूप में हुई है। सेवादारों के मुताबिक, व्यक्ति नशे में था और उसने अपनी जैकेट की जेब में शराब की बोतल छिपा रखी थी।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें