Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल के पहले कारोबारी सत्र में शुरुआती कारोबार में स्थिर रुख के साथ खुला रुपया

January 2, 2023

नए साल के पहले कारोबारी सत्र में शुरुआती कारोबार में स्थिर रुख के साथ खुला रुपया

मुंबई: नए साल के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपये की शुरुआत स्थिर रुख के साथ हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपया स्थिर रुख के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में रुपया 82.57 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक भी गया। 2022 के आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया 82.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत टूटकर 103.52 पर आ गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.94 प्रतिशत चढक़र 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें