Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ratan Tata ने टाटा के पूर्व दिग्गज Krishna Kumar को दी श्रद्धांजलि

January 2, 2023

Ratan Tata ने टाटा के पूर्व दिग्गज Krishna Kumar को दी श्रद्धांजलि

मुंबई: रतन टाटा ने सोमवार को अपने पूर्व करीबी सहयोगी आर.के. कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि दी है, जिनका नववर्ष के दिन निधन हो गया। रतन टाटा ने कहा, ‘‘मेरे दोस्त और सहकर्मी आर.के. कृष्ण कुमार के निधन पर मुझे जो गहरा नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। समूह के भीतर और व्यक्तिगत रूप से हमने जो सौहार्द साझा किया है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’

टाटा समूह के पूर्व शीर्ष कार्यकारी आर.के. कृष्ण कुमार का सोमवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा, जो कि मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में शाम करीब 4.30 बजे होगा। टाटा संस के पूर्व निदेशक और आईएससीएल और अन्य कंपनियों के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार का रविवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा समूह की कंपनियों, कॉपोर्रेट जगत और अन्य ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है और भारतीय व्यापार समुदाय के लिए उनकी सेवाओं को याद किया है।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें