Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से कार टकराने पर पांच लोगों की मौत, दो घायल

January 2, 2023

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से कार टकराने पर पांच लोगों की मौत,  दो घायल

सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा मेहनाखेड़ा के नजदीक हुआ है। यह हादसा कार के पेड़ से टकराने से हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में 7 लोग बैठे हुए थे, जो कि गांव खारियां स्थित डेरा बाबा मुंगानाथ में दर्शनों के बाद घर लौट रहे थे, कि अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 3 महिलाएं, एक ड्राइवर व 2 माह की बच्ची की मौत हो चुकी है और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गांव मेहनाखेड़ा के रहने वाले हैं। शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घायलों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें