Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Netflix पर विज्ञापन दिखाने के बाद सीरीज क्रिएटर अधिक पैसों की कर रहे मांग

January 3, 2023

Netflix पर विज्ञापन दिखाने के बाद सीरीज क्रिएटर अधिक पैसों की कर रहे मांग

पिछले साल नवंबर में एड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च करने के बाद से सीरीज क्रिएटर्स स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स से और पैसे की मांग कर रहे हैं।फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी के प्रमुख जेरेमी जिमर के अनुसार, यह गेम बदलने वाली रणनीति है कि कैसे नेटफ्लिक्स रचनात्मक प्रतिभा की भरपाई करेगा।

जिमर ने कहा था, ‘‘एक शो जो वास्तव में अच्छा करता है उसे अधिक विज्ञापनदाता मिलेंगे और अधिक राजस्व नेटफ्लिक्स में आएगा। इसलिए, उस शो को बनाने वाले हमारे ग्राहकों को उस अतिरिक्त राजस्व के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।’’नेटफ्लिक्स ने विज्ञापन-मुक्त सदस्यता के लिए 9.99 डॉलर और 19.99 डॉलर प्रति माह की तुलना में 3 नवंबर, 2022 को 6.99 डॉलर प्रति माह पर ‘बेसिक विथ एड’ प्लान लॉन्च किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस में लगभग 9 फीसदी नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स ने स्ट्रीमिंग सर्विस के नए ‘बेसिक विद ऐड्स’ स्ट्रीमिंग प्लान को चुना है।नेटफ्लिक्स ने धीमी ग्राहक वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए अपनी विज्ञापन-समर्थित सेवा शुरू की थी।हालांकि, कंपनी ने लंबे समय से क्रिएटिव एजेंसियों के साथ लाभ-साझाकरण व्यवस्था का विरोध किया है।हालांकि, जिमर के अनुसार, पिछले नियम एक विज्ञापन-मुक्त प्लेटफॉर्म से जुड़े थे।`जिमर ने कहा, ‘‘वहां एक अलग राजस्व धारा आ रही है, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि वह वहां नहीं होगा।’’

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें