Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने बरनाला सेवा केंद्र के सीनियर ऑपरेटर एवं प्राईवेट व्यक्ति को 15,000 रु की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

January 3, 2023

Vigilance ने बरनाला सेवा केंद्र के सीनियर ऑपरेटर एवं प्राईवेट व्यक्ति को 15,000 रु की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को सेवा केंद्र बरनाला का सीनियर ऑपरेटर अरविन्द चक्षु और एक प्राईवेट व्यक्ति सतविन्दर सिंह उर्फ सतपाल सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों को काबू कर लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों मुलजिमों को शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उसके एक परिचित का मौत का सर्टिफिकेट देने के बदले उक्त सीनियर कर्मचारी और उसका साथी एक प्राईवेट व्यक्ति उससे 15000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोनों मुलजिमों अरविन्द चक्षु और सतविन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें