Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐसा मेंढक जो नींद आते ही बदल लेता है खून का रंग, जानें इससे जुडी दिलचस्प बातें

January 3, 2023

ऐसा मेंढक जो नींद आते ही बदल लेता है खून का रंग, जानें इससे जुडी दिलचस्प बातें

नई दिल्ली: हमारी दुनिया कई अनोखे पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं से भरी पड़ी है। कई जीव तो ऐसे है जिनके बारे में हमें अभी तक पता ही नहीं है। ऐसा ही एक अनोखा जीव है मेंढक। वैसे तो अपने कई मेंढक अपनी जिंदगी में देखे होंगे मगर यह एक ऐसा मेंढक है जो खुद को अदृश्य कर सकता है। जी हाँ आपके सामने रहते हुए भी यह मेंढक आपको आसानी से दिखाई नहीं देगा। यह मेंढक पूरी तरह से पारदर्शी होता है जिसकी वजह से इसे ग्लास फ्रॉग, ट्रांसपैरेंट फ्रॉग और सी-थ्रू फ्रॉग भी कहा जाता है। इसकी लंबाई एक इंच से अधिक होती है।

इसके बारे में अगर बात की जाए तो ये हरे रंग का होता है और इसकी पीठ पर चांदी के रंग के चकत्ते नजर आते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से पारदर्शी होता है और यही खास बात है इस मेंढक की कि जब ये सोता है तो खुद को गायब कर लेता है। यह ऐसा इस लिए करता है ताकि खुद को शिकारियों से बचा सके। हरा रंग होने की वजह से ये ज्यादातर हरे भरे पत्तों पर ही रहता है, जिस वजह से इसकी चमकीली पीठ पत्ते में मिल जाती है। आपको यह भी बता दें कि ऐसा करने वाला धरती पर यह पहला जीव है।

आखिर ये मेंढक खुद को ट्रांसपेरंट कैसे कर लेता है, तो आइये जानते है इसके बारे में
इस मेंढक के बारे साइंस जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इससे पता चलता है कि नॉर्दर्न ग्लासफ्रॉग गायब या पारदर्शी होने के लिए अपने शरीर में खून के बहाव से करीब 90 फीसदी रेड ब्लड सेल को हटा देता है और इसे अपने लीवर में बंद कर लेता है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा करने पर खून का थक्का बनना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह मानव रोगों के इलाज में मददगार हो सकते हैं।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें